हरिद्वार, 29 दिसम्बर। संजीव चौधरी ने जिला महामंत्री बनने के बाद पहली बार अपनी निजी कार्यक्रम में हर की पैड़ी पहुंचकर माँ गंगा का पूजन आशीर्वाद लिया
चौधरी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व में दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का जिला महामंत्री बनाकर मुझ पर जो विश्वास जताया है मैं उस पर खरा उतरने के लिए अपने आपको खपाकर कार्य करूँगा। आगामी विधानसभा चुनाव में हरिद्वार की पाँचो सीटों पर भगवा लहराएगा और सभी पांचों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी परचम लहराया इसके लिए पूरी जी जान लगाकर कार्य करूँगा और पार्टी की रीति नीति को आगे बढ़ाने का काम करूँगा। चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी जी निरंतर प्रदेश के विकास के लिए योजनाएं बनाकर उन्हें लागू कर रहे हैं और अपराधियों के लिए सख़्त से सख़्त क़ानून बनाकर उन्होंने पूरे देश में एक मिसाल पेश की है चौधरी ने कहा कि चाहे लव जिहाद चाहे लैंड जिहाद का विषय हो चाहे नक़ल जिहाद का विषय हो चाहे यूसीसी का क़ानून बनाना हो चाहे धर्मांतरण पर रोक लगाने का क़ानून बनाना हो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे देश के सामने एक उदाहरण पेश किया है।
इस अवसर पर स्वामी ऋषिश्वरानन्द और राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी में कोई ज़िम्मेदारी मिलना एक बहुत बड़े गर्व का विषय है। देश और धर्म के लिए काम करने वाली पार्टी केवल भारतीय जनता पार्टी है सत्ता के लिए राजनीति करते हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी सेवा के लिए राजनीति करती है। सह जिला प्रभारी दीपक भाजपा व योगी आशुतोष धमीजा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता निश्चित तौर पर हर ज़िम्मेदारी के लिए उपयोगी होते हैं परंतु एक ज़िम्मेदारी एक ही व्यक्ति को दी जा सकती है और निश्चित तौर पर संजीव चौधरी इस ज़िम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व ने चुने हैं इसका लाभ भारतीय जनता पार्टी को पूरे जनपद में मिलने वाला है।
गंगा पूजन में मुख्य रूप पार्षद हरविंदर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता गंगा सभा उज्ज्वल पण्डित, जिला उपाध्यक्ष भाजपा तरुण नैय्यर, अरविंद कुमार, पुष्पेंद्र गुप्ता, स्नेहलता चौहान, ममता झा, नरेंद्र चौहान, शहर अध्यक्ष कनखल व्यापार मण्डल पंकज, सवन्नी आदि सैकड़ो साथी उपस्तिथ रहे।
