हरिद्वार, 28 जनवरी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार डॉ आर के सिंह के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में पीसीपीएनडीटी निरीक्षण टीम द्वारा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक तोमर के नेतृत्व में अल्ट्रासाउंड केंद्रों के निरीक्षण किए गए। सेवा डायग्नोस्टिक केंद्र, लंढौरा , रुड़की में साफ सफाई, मरीजों हेतु शौचालय की उचित व्यवस्था न होना, अभिलेखों का रख रखाव संतोष जनक नहीं पाया गया जिसे दुरुस्त करने उपरांत ही पंजीकरण किए जाने हेतु सूचित किया गया। सालार हॉस्पिटल, दिल्ली रोड, रुड़की हरिद्वार में अल्ट्रासाउंड कक्ष एवं मशीन, ऑपरेशन थिएटर, नोटिस बोर्ड , साइनेजेस के साथ साथ साफ सफाई की व्यवस्था , चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता उनके अभिलेख, पी सी पी एन डी टी अधिनियम के अनुसार गर्भवती महिलाओं के भरे जाने वाले फॉर्म एफ , ANC रजिस्टर की जांच की गई , जिसमें रिकॉर्ड के रख रखाव में कुछ कमियां पाई गई को दुरुस्त किए जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
राज हॉस्पिटल, गणेशपुर में भी समस्त रिकॉर्ड, चिकित्सक की उपलब्धता की जांच की गई ,मौजूद केंद्र स्वामी डॉ दुर्गेश स्त्री रोग विशेषज्ञ को अल्ट्रासाउंड कक्ष में पंजीकरण प्रदर्शित किए जाने हेतु कहा गया जोकि नियमानुसार अनिवार्य है।
पालना भटनागर हॉस्पिटल, पूर्वावली रुड़की में अल्ट्रासाउंड सुविधा होने के उपरांत भी बहुत कम गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किया जाना पाया गया, जिस कारण अल्ट्रासाउंड कार्य हेतु फुल टाइम चिकित्सक नियुक्त किए जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं समस्त गर्भवती महिलाओं के फॉर्म एफ एवं राज्य सरकार के HMIS पोर्टल पर मातृत्व एवं शिशु संबंधित पूर्ण सूचना अंकित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। डॉ अशोक तोमर द्वारा कहा गया कि जिन चिकित्सालयों में जो भी कमियां पाई जा रही है को नोटिस जारी किए जाएंगे।
निरीक्षण टीम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ मनु शिवपुरी ब्रांड एम्बेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, दीपेश चंद्र प्रसाद समाज सेवी , रवि संदल जिला समन्वयक, कुलदीप बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
