हरिद्वार, 25 सितम्बर। देशरक्षक औषधालय लिमिटेड के कनखल स्थित कार्यालय में शेयर होल्डरों की 45वीं आमसभा का आयोजन किया गया। विदित हो कि कंपनी के शेयर्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में पिछले 31 वर्षों से सतत रूप से सूचीबद्ध हैं। कंपनी ने गत वर्ष की अपेक्षा वित्तीय वर्ष 2025 – 26 में बेहतर प्रदर्शन किया है। कंपनी के लिए आने वाले वर्ष बहुत ही उत्साह जनक होंगे। कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर तोष जैन ने बताया कि कंपनी का इंप्लाइज स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन से दवाइयां के सप्लाई और वितरण का 2 वर्ष का अनुबंध हो चुका है। साथ ही कंपनी के प्रोडक्ट्स अमेजन सहित कई पोर्टल पर उपलब्ध हैं। इस अवसर पर शेयर धारकों ने कंपनी के सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। आमसभा में कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक तोष जैन, निदेशक मोनिका जैन, निदेशक अरिहंत जैन, सेक्रेटेरिएट ऑडिटर आरसी शर्मा, चार्टर्ड अकाउंटेंट अनिल कुमार जैन और कंपनी के अन्य ऑडिटर भी उपस्थित रहे।
