PCS अधिकारी उत्तम कुमार का 9 नवंबर, राज्य स्थापना दिवस पर एक नई शुरुआत का संदेश, नई राह और नई मंजिल की ओर बढ़ते कदम
उत्तराखंड। आखिरकार सरकार ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) का रास्ता चुन ही लिया। रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों के कंधों पर थी, जब रोजगार ही नहीं मिल पा रहा तो ऐसे पद पर बने रहने का औचित्य क्या है? यह पोस्ट लिखते हुए सेवा नियोजन अधिकारी रहे उत्तम कुमार ने भावुक संदेश दे दिया। इसी सवाल के बीच सरकार का यह फैसला चर्चाओं में है।
राज्य स्थापना दिवस यानी 9 नवंबर का पावन अवसर एक ओर उत्तराखंड की उपलब्धियों और संघर्षों को याद करने का दिन है, तो दूसरी ओर यह आत्ममंथन का भी मौका है। प्रदेश के युवाओं की आंखों में रोजगार के सपने हैं और उम्मीद है कि आने वाला समय उनके लिए नए अवसर लेकर आएगा।
इस फैसले को महज उत्तम कुमार के VRS के रूप में देखने के बजाय इसे नई राह, नए अवसर और नई मंजिल की शुरुआत के तौर पर भी देखा जा रहा है। आखिरकार किसी भी व्यवस्था की असली सफलता पदों और कुर्सियों से नहीं, बल्कि जनता को मिलने वाले परिणामों से तय होती है।
अब सवाल यही है कि क्या इस बदलाव से रोजगार व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को राहत मिलेगी? राज्य स्थापना दिवस पर यह खबर नई उम्मीदों और नई शुरुआत का संदेश जरूर दे रही है।
