हरिद्वार। कटारपुर स्थित इंद्रप्रस्थ बैंकट हॉल में भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा की सांगठनिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों और बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सेवा संकल्प अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने की और संचालन जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने किया।
कुंदन सिंह परिहार ने कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि हरिद्वार ग्रामीण के भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पहुंचाने में लगातार योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रत्येक बूथ की टोली का सत्यापन कर उसे और मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि सरकार की ओर से हरिद्वार ग्रामीण सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनहित के कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने बहादरपुर जट में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत राजकीय डिग्री कॉलेज के निर्माण और लालढांग में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के संचालन का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रहा है।
जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बूथ सशक्तिकरण अभियान को संगठन की प्राथमिकता बताते हुए इसे शत-प्रतिशत पूरा करने का आह्वान किया।
बैठक में रितु मित्रा, अमित चौहान, लव शर्मा, आशु चौधरी, सीमा चौहान, जगपाल सैनी, तरुण नैय्यर, रिशु चौहान, धर्मेंद्र चौहान, विवेक चौहान, विक्रम चौहान, राकेश सैनी, सुशील पवार, संजीव कुमार, अरविंद कुशवाहा, बालम सिंह नेगी, धर्मेंद्र चौधरी, सत्यकुमार, राजेश वर्मा, दीपक सैनी, प्रखर प्रधान, कृष्णपाल, प्रदीप चौहान, अमित सैनी, संजय सरदार, ऋषिपाल कश्यप, पंकज चौहान, बलवंत पवार, तेजपाल चौहान, नवीन पाल, विकास पाल, रमेश प्रधान, हर्ष वर्मा, सचिन चौहान, राहुल चौहान, शर्मिला बगवाड़ी, दीपा कश्यप, अंजू सिंघानिया, शुचिता ध्यानी, नरेश भगत, कुंवरपाल चेयरमैन, उत्तम सिंह रावत, अजीत चौहान, प्रवीण सैनी, चौधरी रजनीश, डॉ. मनमोहन, प्रमोद चौहान, प्रदीप कश्यप, नितिन पाल, रामपाल प्रधान, अंकित चौधरी, नितिन शर्मा सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
