हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार व यूथ कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप से जननायक नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर कनखल स्थित बोहोड़ियावाला थल्ला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया और राहुल गांधी के दीर्घायु जीवन की कामना की। जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह मुखर होकर देश के विभिन्न मुद्दों के लिए संघर्षरत हैं निश्चित ही वह इस अहंकारी सरकार से शोषणमुक्त समाज की रचना करेंगे।
इस मौके पर यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया और वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर से निश्चित ही समाज में रक्तदान के लिए जागरुकता बढ़ेगी।
इस मौके पर वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा और पूर्व विधायक रामयश सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन पर हम यह संकल्प लें कि उनके दिखाए जनसेवा के मार्ग पर चलकर समाज हित में कार्य करें। इस मौके पर पूर्व महिला आयोग पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान और जिला महानगर कांग्रेस महासचिव उज्जवल वालिया ने कहा कि राहुल गांधी देश के छात्रों, युवाओं, शोषित पीड़ित समाज की आवाज है आज उनके जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान कर हम उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लें। इस मौके पर रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग, महेश प्रताप राणा, ब्लॉक अध्यक्ष मायापुर अजय गिरी,उज्जवल वालिया,गौरव तेश्वर, मधुर वासन,धनीराम शर्मा,हिमांशु बहुगुणा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष आर्यनगर रचना शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष शिवालिक नगर मोहन सिंह राणा, अरूण चौहान,प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस शशि झा,सुमन अग्रवाल,आदिल गुर्जर, दिव्यांश, कैश खुराना,तेजेश्वर कुंज, कुर्बान, आमिर सोहेल ,भगवती देवी, सद्दाम ,वसीम सलमानी, खुशबू ,मंजू, पूनम, रमेश, अनुराग ठाकुर, साहिल राणा, अनिल, विशाल सैनी, यश शर्मा, प्रवेश गुप्ता, मिथुन, नितेश शर्मा, सोनू कुमार , सौरभ ,मनोज सचदेवा, विनय रोड, मुशर्रफ ,दिव्यम पटेल, यक्ष अरोड़ा, यशु सैनी, संजय सैनी ,दीपक गौतम ,अभिषेक, दिनेश, विकास शर्मा, मनीष, रविकांत ,रितेश पांडे, अंशुल चौधरी ,केशव , अंकुर शर्मा, नंदन शाह,जतिन शर्मा, वात्सल्य, दीपक कोरी, प्रहलाद सिंह चौहान, पार्षद सोहित सेठी,मनदीप पोटवाल, महेश चंद,संदीप शर्माआदि उपस्थित रहे।।
वहीं ऋषिकुल स्थित कार्यालय पर आज महानगर कांग्रेस(अनुसूचित विभाग) और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने जननायक, लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्म दिन सादगी पूर्वक मनाया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष(अनुसूचित विभाग) मनोज जाटव और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी ने कहा कि राहुल गांधी भारतीय राजनीति के एक बेहद संवेदनशील, जुझारू और जनप्रिय नेता हैं। आज का दिन केवल उनके जन्म का उत्सव मनाने का नहीं है, बल्कि उनके उस संघर्ष, विचारधारा और दृष्टिकोण को याद करने का भी है, जिसने देश की राजनीति को एक नई दिशा दी है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी और पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस रवीश भटीजा ने कहा कि राहुल गांधी जी का जीवन सत्ता के गलियारों में जरूर बीता है, लेकिन उन्होंने कभी भी आसान रास्ता नहीं चुना। उन्होंने राजनीति को सत्ता हासिल करने का साधन नहीं, बल्कि जनता की सेवा का माध्यम माना है। ”नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोलना” यह केवल एक नारा नहीं है, बल्कि यह उनकी राजनीति का मूल मंत्र बन चुका है।
उनकी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ इस बात का जीता-जागता सबूत हैं। कन्याकुमारी से कश्मीर तक और मणिपुर से मुंबई तक, हजारों किलोमीटर पैदल चलकर उन्होंने देश के आम लोगों, किसानों, युवाओं, मजदूरों और महिलाओं के दर्द को बहुत करीब से महसूस किया है। आज के दौर में जब राजनीति सोशल मीडिया और बंद कमरों तक सिमट रही है, तब राहुल जी ने सड़कों पर उतरकर जनता के बीच रहने का साहस दिखाया है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय सैनी और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा किे राहुल गांधी जी की सबसे बड़ी खूबी उनकी निडरता और ईमानदारी है। उन्होंने कभी भी सच का साथ नहीं छोड़ा, चाहे इसके लिए उन्हें कितनी भी व्यक्तिगत या राजनीतिक चुनौतियों का सामना क्यों न करना पड़ा हो। युवाओं के रोजगार की बात हो, किसानों के हक की लड़ाई हो, या फिर देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना हो, राहुल जी हमेशा संसद से लेकर सड़क तक जनता की मजबूत आवाज़ बनकर खड़े रहे हैं।
युवा नेता सागर बेनीवाल और समर्थ अग्रवाल ने कहा किे युवाओं के प्रेरणास्रोत
देश का युवा आज राहुल गांधी जी में एक ऐसा नेता देखता है जो उनकी बात सुनता है, जो संवाद में विश्वास रखता है और जो देश के भविष्य को जाति-धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर एक आधुनिक और प्रगतिशील सोच देना चाहता है। वे युवाओं को आत्मनिर्भर और तार्किक बनाने की प्रेरणा देते हैं।आज उनके जन्मदिन के इस पावन अवसर पर, हम सब मिलकर उन्हें दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं देते हैं। ईश्वर उन्हें देश की सेवा करने के लिए और अधिक शक्ति और संबल प्रदान करे। आज हम सब भी यह संकल्प लें कि राहुल जी की उस सोच को आगे बढ़ाएंगे जो देश में आपसी भाईचारा, न्याय और समानता की बात करती है।
इस अवसर पर चंदन शर्मा, राजू चित्कारा, जवाहर चावला, कमल सैनी, जावेद आलम, राजबीर सैनी, मुकुल, दीपक गौतम, गुलशन शर्मा, शिवम वाल्मीकि, मनोज, पप्पू आदि उपस्थित थे।
