हरिद्वार। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने के गौरवपूर्ण अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में विधिवत गंगा पूजन कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र के निरंतर विकास की कामना की।
इस अवसर पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविन्द्र पुरी जी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण के लिए जो ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, वे अभूतपूर्व और अकल्पनीय हैं। संत समाज प्रधानमंत्री की दीर्घायु एवं राष्ट्रहित में उनके नेतृत्व के निरंतर बने रहने की कामना करता है।
उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वाधिक समय तक प्रधानमंत्री रहने का गौरव प्राप्त हुआ है। आज वे केवल भारत ही नहीं, बल्कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शामिल हैं। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए पूरा देश उनके नेतृत्व में एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है।
गंगा सभा अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री नितिन गौतम तथा गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ट ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके गौरवशाली कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके सशक्त नेतृत्व में भारत आज सुरक्षा, विकास, विज्ञान, अंतरिक्ष और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष किशन बजाज, जिला उपाध्यक्ष तरुण नय्यर, पूर्व प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा दीपांशु विद्यार्थी, पार्षद मुकुल पराशर, विदित शर्मा, पूर्व मंडल महामंत्री अनिमेष शर्मा, मंडल महामंत्री देवेश ममगई, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष करण वर्मा, उज्जवल पंडित, सिद्धार्थ चक्रपाणि, विश्वास शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
