हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरित हरिद्वार अभियान के तहत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और उनकी धर्मपत्नी प्रज्ञा दीक्षित ने कैंप कार्यालय आवास परिसर में अमरूद का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। हरित हरिद्वार अभियान के माध्यम से जनपद को हरा-भरा एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
