हरिद्वार। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर चौक पर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल, डीजल, गैस और सीएनजी के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, पूर्व राज्य मंत्री संजय पालीवाल एवं पूर्व रानीपुर विधानसभा प्रत्याशी राजबीर सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से कहा कि पांच राज्यों के चुनाव समाप्त होते ही केंद्र की Narendra Modi सरकार ने गैस, पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ाकर आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है, जिसका कांग्रेस लगातार विरोध करेगी।
नगर अध्यक्ष ज्वालापुर यशवंत सैनी, रानीपुर प्रभारी रविश भटीजा और शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन राणा ने कहा कि बढ़ती महंगाई से समाज का हर वर्ग परेशान है। पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में वृद्धि का असर रोजमर्रा की जरूरतों और खाने-पीने की वस्तुओं पर भी पड़ रहा है, जिससे आम आदमी की कमर टूट गई है।
महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष विमला पांडेय, प्रदेश सचिव पूनम भगत, पूर्व जिला अध्यक्ष तेलूराम प्रधान और धर्मपाल ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है। बढ़ती महंगाई ने रसोई का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है और सरकार जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी, एससी विभाग जिला अध्यक्ष तीरथ पाल रवि, महानगर अध्यक्ष मनोज जाटव एवं कैलाश प्रधान ने कहा कि पेट्रोलियम मंत्री Hardeep Singh Puri लगातार डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ा रहे हैं, ऐसे में उन्हें तत्काल पद से हटाया जाना चाहिए।
मनोज सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी एवं मनोज धनगर ने कहा कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान गैस की किल्लत के कारण श्रद्धालुओं के पैकेज समूहों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस की कालाबाजारी भी हो रही है। नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा पेट्रोल-डीजल का कम उपयोग करने और यात्रा कम करने संबंधी बयान से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा एवं स्थानीय व्यापार प्रभावित हो रहा है।
विरोध प्रदर्शन में बीएस तेजियांन, पीएल कपिल, अंबिका पांडे, सत्यपाल शास्त्री, राजेंद्र श्रीवास्तव, शहनवाज एडवोकेट, दिग्विजय यादव, वेदपाल तेजियांन, सतीश दुबे, पवन कुमार चौहान, अमित नौटियाल, सौरभ सैनी, दाताराम चौहान, विपिन कश्यप, सुनील चौहान, दिनेश पुंडीर, अजय मुखिया, वीरेंद्र तेश्वर, अक्षय नागपाल, नितेश कुमार, जोगिंदर कश्यप, सुमित राठी, रमेश पाल, मोहित सिंह बंटी, नूर आलम, हर्षण वालियांन, भूप सिंह, परवेश कुमार, राजीव कुमार, योगिंदर राणा, रघुवीर सिंह, मुकेश पाल, उमेश पाल धनगर, हेमराज सैनी, यूएन सिंह, देवेंद्र कुमार, अंकित चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
