हरिद्वार। आगामी कुंभ मेले से पूर्व हरिद्वार में बने फ्लाईओवर, गंगा ब्रिज और गंगा सेतु आदि का नामकरण मां गंगा के विभिन्न स्वरूपों और नामों पर किए जाने की मांग को लेकर आत्मचिंतनम् परिवार एवं मनु मन की आवाज फाउंडेशन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन की ओर से कई धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व वाले नाम भी सुझाए गए।ज्ञापन में कहा गया कि हरिद्वार की पहचान मां गंगा और आध्यात्मिक संस्कृति से जुड़ी हुई है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु जब इस धार्मिक नगरी में प्रवेश करते हैं तो सबसे पहले इन्हीं पुलों और फ्लाईओवरों से होकर गुजरते हैं। ऐसे में यदि इनका नाम मां गंगा के विभिन्न नामों पर रखा जाए तो यात्रियों को प्रवेश करते ही धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव होगा।प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इससे हरिद्वार की धार्मिक पहचान और अधिक मजबूत होगी तथा स्थानीय लोगों और तीर्थ यात्रियों में आस्था का भाव बढ़ेगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रस्ताव की सराहना करते हुए इस विषय पर शीघ्र बैठक आयोजित करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर डॉ. मनु शिवपुरी, अभिनन्दन गुप्ता, मधुर मोहन शर्मा एवं अंकुर पालीवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।