हरिद्वार। शहर में एक साड़ी शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम ने उस वक्त अचानक राजनीतिक रंग पकड़ लिया, जब कार्ड में नाम तक नहीं होने के बावजूद केंद्रीय मंत्री कार्यक्रम में पहुंच गए। उद्घाटन समारोह के लिए पूरे शहर में जो कार्ड बांटे गए थे, उनमें मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्य सचिव और गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में एक बॉलीवुड अभिनेत्री का नाम छपा था। लेकिन कार्यक्रम स्थल पर सबसे ज्यादा सुर्खियां केंद्रीय मंत्री की एंट्री ने बटोरीं।मंत्री के पहुंचते ही आयोजकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। फिर क्या था, एक धर्मगुरु के साथ फीता काटकर पूरे विधि-विधान से शोरूम का उद्घाटन भी कर दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोग पहले तो हैरान हुए, फिर कानाफूसी का दौर शुरू हो गया। शहरभर में चर्चा रही कि आखिर बिना नाम वाले कार्ड के बावजूद मंत्री जी कार्यक्रम में कैसे पहुंच गए।दिलचस्प बात यह रही कि सत्ता पक्ष के कुछ नेता भी इस पूरे घटनाक्रम पर दबी जुबान में असहज नजर आए। अब उद्घाटन से ज्यादा चर्चा बिन बुलाए वीआईपी एंट्री की हो रही है।