हरिद्वार। हरिद्वार में खुद को पत्रकार बताकर लोगों पर दबाव बनाने और ब्लैकमेलिंग करने वाले एक कथित पत्रकार की जमकर धुनाई का मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यह शख्स लंबे समय से विभिन्न सरकारी विभागों में सूचना का अधिकार (RTI) लगाकर और शिकायतों के जरिए लोगों पर दबाव बनाता था। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण समेत कई विभागों में इसकी सक्रियता चर्चा में रही है। पिछले कुछ समय से उक्त ब्लैकमेलर ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान जैसा माहौल बना रखा था। वह वीडियो और फोटो बनाकर संबंधित लोगों को सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी देता था और फिर समझौते के नाम पर धन उगाही की कोशिश करता था। लोग इस ब्लैक मेलर से बड़े अजिज आ चुके थे।
चर्चा है कि हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर वह कुछ लोगों की वीडियो बना रहा था, तभी मामला उल्टा पड़ गया। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर धून दिया, ऐसा वैसा नहीं धूना बल्कि जमकर पिटाई कर डाली। इतना ही नहीं, उससे मोबाइल और फेसबुक आईडी खुलवाकर वे फोटो और वीडियो भी डिलीट करा दिए गए जिनके जरिए कथित तौर पर ब्लैकमेलिंग की जा रही थी। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। सूत्रों बताते हैं कि उक्त ब्लैकमेलर ने कोई संगठन बना रखा है जिसे किसी सेना का नाम दे रखा है।
