हरिद्वार, 5 मई। भाजपा हरिद्वार द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम अंत्योदय के संकल्प के साथ देर शाम लकुलीश आश्रम, आर्य नगर गाजीवाली, श्यामपुर कांगड़ी में सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद, अंत्योदय और स्वदेशी स्वावलंबन के विचारों से जोड़ना था। साथ ही राष्ट्रवादी नीति, संगठनात्मक अनुशासन, बूथ प्रबंधन और सोशल मीडिया जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और पार्टी के प्रति निष्ठा विकसित होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ता प्रशिक्षण में सीखी बातों को आत्मसात कर पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को बूथ स्तर तक पहुंचाएंगे। साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। दायित्वधारी राज्य मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि एकात्म मानववाद केवल विचार नहीं बल्कि जीवन जीने का तरीका है और राजनीति का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी ने बूथ प्रबंधन पर जोर देते हुए कहा, बूथ जीता तो चुनाव जीता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पन्ना प्रमुख बनकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि विकास का सही पैमाना समाज के सबसे गरीब व्यक्ति का जीवन स्तर है। उन्होंने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और नारी शक्ति वंदन अधिनियम को अंत्योदय की सोच का उदाहरण बताया तथा उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने को ऐतिहासिक कदम बताया। प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा केवल चुनाव लड़ने वाली पार्टी नहीं बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा का परिवार है, जहां व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट और संजीव चौधरी ने किया। इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, कुलदीप कुमार, ओम प्रकाश जमदग्नि, जयपाल सिंह चौहान, संदीप गोयल, गौरव सिंह, भुवन जोशी, महेंद्र धीमान, रंजना चतुर्वेदी, मुनेश पाल, राजबीर कश्यप, योगेश चौहान, लव शर्मा, निपेंद्र सिंह, अन्नु कक्कड़, अनिल अरोड़ा, सीमा चौहान, तरुण नय्यर, संदीप अग्रवाल, रीता चमोली, तेलूराम प्रधान, धर्मेंद्र चौहान, प्रीति गुप्ता, लोकेश पाल, जसबीर बसेड़ा, एजाज हसन, बिन्दर पाल, अभिनव चौहान, विवेक चौहान, मनोज शर्मा, राजवीर कश्यप, प्रताप प्रधान, संदीप शर्मा, रेशु चौहान, रितु ठाकुर, तुषार भट्ट, राजेंद्र कटारिया, प्रशांत शर्मा, विनीत जोली, प्रभात आर्य, नकली राम सैनी, अरविंद कुशवाहा, रजनीश चौधरी, नीतीश चौधरी, विपिन उर्फ काका, आशीष चौधरी, सरवन कुमार, पृथ्वी सिंह राणा, चित्र कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
