हरिद्वार। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में हरिद्वार में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार जश्न मनाया। भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में आर्य नगर (गाजीवाली) चौक पर कार्यकर्ता एकत्र हुए, जहां आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों और नृत्य के साथ खुशी का इजहार किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और ‘जय श्री राम’ व ‘भारत माता की जय’ के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।
जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने तुष्टिकरण की राजनीति को नकारते हुए विकास और राष्ट्रवाद को चुना है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास, सुरक्षा, महिला सम्मान और भ्रष्टाचार मुक्त शासन के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया है।
दर्जाधारी राज्य मंत्री कुलदीप कुमार ने कहा कि बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा और एनडीए की सरकार बनने जा रही है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि जनता ने विपक्ष के भ्रम और झूठ को नकारते हुए भाजपा पर विश्वास जताया है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभाओं का ही परिणाम है कि भाजपा को यह ऐतिहासिक सफलता मिली है। उन्होंने ममता बनर्जी की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए कहा कि अब बंगाल में सुशासन स्थापित होगा।
इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, डॉ. जयपाल चौहान, ओमप्रकाश जमदग्नि, संदीप गोयल, हीरा सिंह बिष्ट, संजीव चौधरी, लव शर्मा, सीमा चौहान, तरुण नय्यर, संदीप अग्रवाल, रीता चमोली, रंजना चतुर्वेदी, मुनेश पाल, तेलूराम प्रधान, धर्मेंद्र चौहान, प्रीति गुप्ता, लोकेश पाल, जसबीर बसेड़ा, अभिनव चौहान, विवेक चौहान, मनोज शर्मा, राजवीर कश्यप, प्रताप प्रधान, संदीप शर्मा, रेशु चौहान, रितु ठाकुर, तुसांक भट्ट, राजेंद्र कटारिया, प्रशांत शर्मा, विनीत जोली, प्रभात आर्य, नकली राम सैनी, रजनीश चौधरी, नीतीश चौधरी, विपिन उर्फ काका, आशीष चौधरी, सरवन कुमार, पृथ्वी सिंह राणा, चित्र कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में आर्यनगर स्थित आश्रम में भी जीत का जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भाजपा सरकार बनने से बंगाल में सभी वर्गों का समुचित विकास होगा और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचेगा।
उन्होंने कहा कि अब किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों और व्यापारियों के हित में प्रभावी योजनाएं लागू होंगी और विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। इस दौरान बृजमोहन पोखरियाल, श्रवण चौहान, सूर्यकांत मलिक, कमलेश द्विवेदी, नरेश भगत, शफी लोधा, अजय चौधरी, गौरव वर्मा, योगेश चौहान, विक्रम चौहान, देवेंद्र नेगी, सुनील पाल, शशी झडवाल, विवेक चौहान, प्रदीप चौहान, विपिन चौधरी, विनोद पोखरियाल, संजय सैनी, रविंद्र सैनी, अंकित चौहान, आलोक द्विवेदी, हुकुम सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
