हरिद्वार। भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य शुभारंभ लाकुलीस आश्रम, आर्य नगर (गाजीवाली), श्यामपुर कांगड़ी में किया गया। इस दो दिवसीय महाअभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों से जोड़कर राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, वर्ग संयोजक कुलदीप कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष व हरिद्वार प्रभारी अनिल गोयल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी और वर्ग पालक अनिल अरोड़ा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद दर्शन व्यक्ति से समष्टि और समष्टि से परमेष्ठि तक की सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों का केंद्र मनुष्य है और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उत्थान ही अंत्योदय है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और कार्यकर्ता तृतीय है तथा राजनीति को सेवा का माध्यम माना जाता है। द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जनसंघ को वैचारिक मजबूती दी। उन्होंने स्वदेशी और स्वावलंबन को भारत के विकास का आधार बताया।उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान और अटल बिहारी वाजपेयी के मूल्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा ने धारा 370 हटाने, राम मंदिर निर्माण, महिला सशक्तिकरण और सेना के आधुनिकीकरण जैसे ऐतिहासिक कार्य किए हैं। जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि यह महाअभियान संगठन, संघर्ष और समर्पण के मूल मंत्र पर आधारित है। इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाकर बूथ स्तर तक अंत्योदय का संदेश पहुंचाना है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, राज्य मंत्री कुलदीप कुमार, स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक आदेश चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, संगठन महामंत्री अजय कुमार, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दर्जाधारी राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, डॉ. जयपाल सिंह चौहान, सुनील सैनी, संदीप गोयल, सचिन अग्रवाल, विकास तिवारी, राजवीर कश्यप, धर्मेंद्र चौहान, महेंद्र धीमान, जिला महामंत्री संजीव चौधरी, हीरा सिंह बिष्ट, अनु कक्कड़, ऋषि कंडवाल, संजीव कुमार, दीपक धमीजा, अभिनव चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
