Breking
गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले हरिद्वार अलर्ट मोड पर, VVIP सुरक्षा का फुल ड्रेस रिहर्सल…
पुलिस लाइन रोशनाबाद में VVIP ड्यूटी में लगे फोर्स की हाई लेवल ब्रीफिंग, खुफिया से लेकर लॉ एंड ऑर्डर तक पूरी मशीनरी एक्टिव…
डीजी इंटेलिजेंस अभिनव कुमार, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी. मुरुगेशन और आईजी लॉ एंड ऑर्डर सुनील कुमार मीणा खुद हरिद्वार पहुंचे, अफसरों को जीरो टॉलरेंस का साफ संदेश…
एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया जनपद में तीन अलग-अलग स्थानों पर VVIP कार्यक्रम, हर पॉइंट पर चूक की कोई गुंजाइश नहीं…
बम निरोधक दस्ता, एलआईयू, ATS, PAC, NDRF, SDRF, जल पुलिस और अग्निशमन बल फुल एक्टिव, चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर…
VVIP मूवमेंट को लेकर प्रभावी ट्रैफिक प्लान लागू, तय रूट पर ही आवाजाही, फ्लीट मूवमेंट के समय सख्त ट्रैफिक कंट्रोल…
बिना पास एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित, कार्यक्रम स्थल और ठहराव स्थलों पर मल्टी लेयर सिक्योरिटी…
ट्रैफिक पुलिस को पंक्चुअल रहने के निर्देश, किसी भी जाम या अव्यवस्था पर तुरंत एक्शन के आदेश…
अधिकारियों को साफ हिदायत, ड्यूटी पॉइंट नहीं छोड़ेगा कोई भी कर्मी, मोबाइल और लापरवाही पर सख्त नजर…
हरिद्वार में गृहमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, सुरक्षा और यातायात दोनों पर कड़ा पहरा…
