हरिद्वार 27 सितंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार के हरकी पैड़ी बाजार में जीएसटी बचत उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान व्यापारियों एवं आम लोगों से भेंट कर जी.एस.टी. की घटी दरों के लाभ के बारे में फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में आर्थिक सुधारों का नया दौर शुरू हुआ है और जीएसटी की दरों में कमी से समाज में सभी वर्गों के जीवन को खुशहाल बनाने की ऐतिहासिक पहल हुई है।
इस दौरान व्यापारियों और आम लोगों ने जीएसटी दरों को घटाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नवरात्रि पर्व पर की गई इस नई शुरूआत से बाजार और खरीददारों में काफी उत्साह है।
इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जनजागरूकता से संबंधित स्टीकर चस्पा किए।
इस दौरान विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान, प्रदीप बत्ता, मेयर किरन जेसल, दर्जा राजयमंत्री देशराज कर्णवाल, सुनील सैनी, शोभाराम प्रजापति, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह, सीडीओ आकांक्षा कोंडे, बीजेपी जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, संजय गुप्ता, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, जिला महामंत्री संजीव चौधरी, सहित वाशु पाराशर सहित व्यापारी आदि उपस्थित थे।
इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर श्री पंच दश नाम जूना अखाड़े द्वारा संचालित पवित्र छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ हरिद्वार
श्री पंच दश नाम जूना अखाड़े द्वारा उत्तराखंड के समस्त पौराणिक तीर्थों की यात्रा हेतु निकाले जाने वाली पवित्र छड़ी यात्रा को आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौराणिक सिद्ध पीठ माया देवी मंदिर तथा श्री आनंद भैरव मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर शुभ मुहूर्त में प्रारंभ किया।
मुख्यमंत्री धामी के जूना अखाड़ा पहुंचने पर जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक तथा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री महंत हरी गिरी महाराज के साथ अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा मनसा देवी ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव महंत रवींद्र पुरी महाराज , निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर श्रीमहंत कैलाश आनंद गिरि जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत मोहन भारती, वरिष्ठ अध्यक्ष श्री महंत प्रेम गिरी महाराज ने स्वागत किया। संतो के अनुरोध पर मुख्यमंत्री धामी ने संतों के साथ नगाड़ा बजा कर पवित्र छड़ी यात्रा के विधिवत प्रारंभ किए जाने की घोषणा की तथा पौराणिक सिद्ध पीठ माया देवी मंदिर व श्री आनंद भैरव मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर पवित्र छड़ी को उत्तराखंड की यात्रा के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर आयोजित संत सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने इस पवित्र छड़ी यात्रा प्रारंभ किए जाने के लिए अखाड़े के संरक्षक श्री महंत हरी गिरी महाराज की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस प्रकार सर्वे भवंतु सुखिनाम सर्वे संत निरामया की भावना के साथ उत्तराखंड में पलायन रोकने ऊपेक्षित पौराणिक महत्व के तीर्थों जीर्णोधार के साथ-साथ तीर्थाटन, लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए तथा सनातन धर्म के प्रति युवा पीढ़ी को जागरूक करने के उद्देश्य से इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है वह पूरे समाज के लिए अनुकरणीय है। इस प्रकार की सोच केवल हरि गिरि महाराज जैसे सच्चे संत ही रख सकते हैं।
श्री महंत हरी गिरी महाराज ने उत्तराखंड सरकार द्वारा इस पवित्र छड़ी यात्रा को राजकीय यात्रा घोषित किए जाने का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उत्तराखंड में पलायन की समस्या तभी समाप्त होगी जब सीमांत वर्ती दुर्गम क्षेत्रों में उच्च शिक्षा संस्थान तथा उच्च चिकित्सालय व यातायात की सुविधा उपलब्ध होगी ।इस पवित्र छड़ी के माध्यम से इस संदर्भ में नागरिकों को जागरूक करने का भी कार्य किया जा रहा है।
आचार्य महामंडलेश्वर कैलाश आनंद गिरि ने मुख्यमंत्री के द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनका अभिनंदन किया तथा संतों की ओर से उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज, श्री महंत हरी गिरी महाराज ने शाल ओढ़ाकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री धामी ने भी मंचासिन संतों का माल्यार्पण वह शाल ओढ़ा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर ललित आनंद गिरि महाराज, महामंडलेश्वर परबोधानंद, महा मंडलेश्वर महेश आनंदगिरि महाराज, महामंडलेश्वर दर्शन भारती ,महामंत्री श्री महंत महेश पुरी श्री महंत शैलेंद्र गिरी सचिव श्री महंत ओम भारती श्रीमहंत कंचन गिरि श्री महंत महाकाल गिरी श्री महंत आदित्य गिरी स्थानीय विधायक मदन कौशिक भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा सहित सैकड़ो साधु संत उपस्थित थे।
