
हरिद्वार। श्रावण के महीने में कनखल क्षेत्र स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर अपना विशेष महत्त्व रखता है।
मान्यता है कि पूरे सावन के महीने में भगवान शिव यहां विराजमान रहते हैं और भक्तों को आशीर्वाद देते हैं, यही कारण है कि सावन में देश विदेश से श्रद्धालु और शिवभक्त यहां पहुँचते हैं और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद ग्रहण करते हैं। सुनिए दक्षेश्वर महादेव मंदिर के महत्व महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी जी महाराज के श्रीमुख से
भगवान भोलेनाथ को गंगाजल, दूध, शहद, बिल्वपत्र आदि बहुत प्रिय हैं, इसलिए शिवभक्त इन्ही सब सामग्रीयों से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं।