पुलिस के अनुसार आरोपी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मारपीट और कोर्ट रूम में गोली मारने की धमकी जैसी बदमाशी की वीडियो डालकर इलाके में खौफ़ फैलाता था। इनमें से एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ शिकंजा और कस लिया।
एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के अंतर्गत मंगलौर पुलिस को यह सफलता मिली है। मामले में पहले ही दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्त
कार्तिक पुत्र संजय निवासी कैल्लनपुर, थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर
