उक्त मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि यह गिरोह उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों से बाइकों की चोरी कर उन्हें सस्ते दाम पर बेचकर मुनाफा कमाता था। यहां तक कि कांवड़ मेले के दौरान भी कई मोटरसाइकिल चोरी की गईं जिन्हें छिपाने के लिए मुलदासपुर स्थित एक खंडहर को ठिकाने के रूप में इस्तेमाल किया गया। पुलिस टीम ने डिजिटल सर्विलांस और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए गिरोह की गतिविधियों की जानकारी जुटाई। 15/16 सितंबर की रात गुप्त सूचना पर पुलिस ने तीन संदिग्धों को बाइक सहित पकड़ा, जो चोरी की निकली।आरोपियों की निशानदेही पर खंडहर से 19 और बाइक बरामद की गईं। पुलिस ने मोहित पुत्र नरेश, निवासी ग्राम मौहम्मदपुर बुर्जुग, कोतवाली लक्सर, आस मोहम्मद उर्फ आशू पुत्र रियासत, निवासी ग्राम नेहन्तपुर, लक्सर, दीपक पुत्र मोतीराम, निवासी ग्राम मौहम्मदपुर बुर्जुग, लक्सर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के अलग-अलग काम हैं। मोहित ट्रैक्टर चालक, आस मोहम्मद हेयर ड्रेसर और दीपक पाइप लाइन खोदने का कार्य करता है।
