देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। उनकी माता सावित्री देवी के निधन की खबर से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। 91 वर्ष की उम्र में उनके निधन की खबर से क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।
