हरिद्वार। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. संतोष चौहान का ज्वालापुर के अहबाबनगर में महिला कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और शॉल ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने संगठन में महिलाओं की भागीदारी और सम्मान को लेकर अपनी बात रखी, वहीं भाजपा सरकार पर महिला सुरक्षा के मुद्दे पर तीखे हमले भी किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता पुष्पा जोशी ने की, जबकि संचालन ग्रेस कश्यप ने किया। वरिष्ठ नेत्री पूनम भगत और सुनीता सिंह ने कहा कि कांग्रेस में महिलाओं को सम्मान और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने अंकिता भंडारी प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश की बेटी को अभी तक न्याय नहीं मिला और सीबीआई जांच की प्रगति को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। कार्यक्रम संयोजक शाहजहाँ मुमताज और डॉ. संतोष चौहान ने कहा कि आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ही नहीं, बल्कि कई क्षेत्रों में उनसे आगे बढ़कर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं की भागीदारी और अधिकारों की पैरवी की है। नेत्रियों ने हाल में दिल्ली में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा भी उठाया और आरोप लगाया कि इसमें महिलाएं, युवतियां और बच्चियां भी प्रभावित हुईं। उन्होंने सरकार पर पूरी तरह विफल होने का आरोप लगाया।
इस दौरान ममता सिंह, विजय जोड़ी, सुमन अग्रवाल, यास्मीन, शब्बो परवीन, इसराना, अजरा यास्मीन, सायरा बानो, जाहिरा बेगम, जैनब, नाज़िया खातून, निशा, महमूदा, इशरत जहां, मैना, फरजाना, संजीता, नसीमा, हुस्नजहां, समीना, मेहरुन्निसा, सकीना, अजरा आसमीन और रानी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
