हरिद्वार, 22 जून।अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इण्डिया के तत्वाधान में उत्तराखण्ड कबड्डी फेडरेशन के सौजन्य से तीर्थ स्थली हरिद्वार में आज से कबड्डी की तीन दिवसीय (22, 23 व 24 जून 2026) तकनीकि कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें रैफरी बोर्ड की परीक्षा का भी आयोजन किया जाना है।
कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि नेहरू युवा केन्द्र के सचिव सुखवीर सिहं, जगदीश्वर यादव, टेक्निकल डायरेक्टर, कुलदीप गुप्ता टैक्निकल-चेयरमैन AKFI, महेश जोशी अध्यक्ष कबड्डी संघ उत्तराखण्ड, चेतन जोशी सचिव उत्तराखण्ड कबड्डी की संघ, नरेन्द्रसिह रौथाण, लीलानन्द सिंह राणा, मनोज नेगी, दिनेश कैतुरा, ऋषिपाल सिंह, नितिन राठी, पंकज राठी, विमल डबराल सतीश बलूनी के अलावा 75 प्रतिभागियों ने कार्यशाला में भाग लिया।
उद्घाटन अवसर पर महेश जोशी द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान किया व सचिव श्री चेतन जोशी जी द्वारा अतिथियों को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। कार्यशाला के उद्घाटन के अवसर पर जगदीश्वर यादव ने कबड्डी के तकनीकि पहलुओं पर सबका ध्यान खींचा। कुलदीप गुप्ता ने सभी प्रशिक्षण प्राप्त करने वालो को इस अवसर का लाभ उठाकर अन्य लोगो को लाभान्वित करना चाहिए ।इस अवसरपर प्रसिद्ध। निशानेबाज द्रोणाचार्य अवार्डी जसपाल राणा को आकस्मिक निधन भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई ।
दिनांक 22 व 23 जून को कबड्डी की तकनीकि कार्यशाला को जगदीश्वर यादव, कुलदीप गुप्ता व एल.एन.एस. राणा द्वारा संचालित किया जायेगा। 24 जून को रेफरी बोर्ड की परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। आज की कार्य शाला की अध्यक्षता महेश जोशी व संचालन, एल.एन.एस. राणा द्वारा किया गया।
