हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कोर कमेटी, शक्ति केंद्रों की बैठक में राज्यसभा सांसद डॉ कल्पना सैनी ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिलता रहे और मूलभूत सुविधाओं के लिए चल रहे कार्य सुचारू रहें, इसके लिए प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकारी जरूरी है। उन्होंने मिशन—2027 को फतह करने के लिए टिप्स दिए।
शुक्रवार को हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में विभिन्न कार्यक्रम हुए। जिनमें लालढांग क्षेत्र में ग्राम डालूपुरी, पीली पडाव में कोर कमेटी और शक्ति केंद्र की बैठक में सभी कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन सहभोज किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ कल्पना सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विषय परिस्थितियों में आमजन के लिए मूलभूत सुविधाओं में कोई कमी नहीं होने दी। विश्व में आज भारत देश का डंका बज रहा है।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि आज देश के साथ प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर किसी वर्ग को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है। वे युवाओं के लिए रोजगार के नए—नए आयामों के साथ स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रहे हैं। प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त कर नकल विरोधी कानून लाकर सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता लाकर मेधावियों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए गन्ना मूल्य हो या फसल उगाने के लिए जरूरत के सामानों पर सब्सिडी देकर मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने मिशन—2027 में फिर से धामी सरकार को दोहराने का संकल्प कराया। कार्यक्रमों का संचालन करते हुए विधानसभा समन्वयक लव शर्मा ने प्रदेश में योजनाओं को बारे में बताया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी, एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री संजीव कुमार, मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, विवेक चौहान, राकेश सैनी, सुशील पंवार, कोषाध्यक्ष अरविंद कुशवाह, ग्राम प्रधान सुनील पाल, प्रधान यशपाल सिंह, शक्ति केंद्रों के पालकों के साथ अन्य मोर्चां के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री के साथ अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
