हरिद्वार। ब्लड बैंक हरिद्वार में संकल्प वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष रविश भटीजा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 60 लोगों ने भागीदारी की, जिनमें से 48 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर रविश भटीजा ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय-समय पर रक्तदान कर लोग जरूरतमंदों का जीवन बचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने ब्लड वॉलंटियर ग्रुप और ब्लड रिलेशन ग्रुप की भी सराहना करते हुए कहा कि दोनों समूह लगातार रक्तदान शिविर आयोजित कर समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम में पहुंचे लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने कहा कि रविश भटीजा और उनकी टीम समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा करने का संतोष मिलता है। शिविर में मौजूद डॉ. रविंद्र चौहान ने रक्तदान के फायदों की जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान करने पर बीपी, हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, मलेरिया, एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी और वीडीआरएल जैसी जांचें निःशुल्क की जाती हैं। उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन संतुलित रहता है, हृदयाघात और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है तथा नए ब्लड सेल बनने में मदद मिलती है।
शिविर में वीरेंद्र रावत, रविश भटीजा, नीरजा शाह, विक्रम शाह, कपिल पाराशर, राव नजमुल, रवींद्र नेगी, अंकित महेश्वरी, मनीष कर्णवाल, सिद्धांत रावत, मनोज जाटव, सुमित ठाकुर, नमन अग्रवाल, अंकुश डोगरा, पंकज कोरी, मयंक गुप्ता, तरुण, जसप्रीत, सिमरन, हितेश भटीजा, विश्रांत शर्मा, अमित कुमार, हिरदेश गौड़, विजय जोशी, हिमांशु ठाकुर, अरविंद, गर्वित सूरी, कुलदीप सिंह, युवराज, अनिल, आदित्य खन्ना, हेमंत भाटिया, महेंद्र शर्मा, जागीश चौधरी, जावेद, कुलदीप, रोहित कुमार, पवन कुमार, सोनू, नवनीत, रवींद्र कुमार, आलम, छोटे लाल और विनोद कुमार सहित कई लोगों ने रक्तदान किया। वहीं, जो लोग स्वास्थ्य कारणों, बीपी अधिक होने, दवाइयां चलने या हीमोग्लोबिन कम होने की वजह से रक्तदान नहीं कर सके, उन्हें डॉ. रविंद्र चौहान ने चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी। कार्यक्रम में चंद्र कोठारी, समर्थ अग्रवाल, निशांत यादव, राहुल चौहान, सुरेंद्र कुमार, एडवोकेट भारत तनेजा, वर्णिक चौधरी, उमेश सैनी, रैना नैयर, विजय श्री शर्मा, सतीश ठाकुर, मुकेश, रजनी अग्रवाल और बेबी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
