हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर पुष्पांजलि अर्पित की।। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि पं जवाहर लाल नेहरू ने स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई व आजादी के पश्चात देश का नेतृत्व किया। पूर्व विधायक रामयश सिंह और पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि पं नेहरू ने देश ही नहीं पूरे विश्व का नेतृत्व करने का काम किया।वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा और वरिष्ठ नेता वरुण बालियान ने कहा कि पं नेहरू ने देश में आईआईटी,आईआईएम जैसै प्रतिष्ठित संस्थानों के माध्यम से भारत को आगे बढ़ाने की नींव रखी। वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह और वरिष्ठ नेता इरफान अंसारी ने कहा कि पं नेहरू सच्चे देशभक्त व सैद्धांतिक रूप से लोकतंत्रवादी थे। महिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी और महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव शशि झा ने कहा पं नेहरू ने महिलाओं को समानता का अधिकार दिलाने में अहम भूमिका निभाई। ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी और ब्लॉक अध्यक्ष रचना शर्मा ने कहा कि पं नेहरू ने आजादी के बाद भारत का नेतृत्व सशक्त रूप से किया जिसके फलस्वरूप देश की मजबूत नींव रखी गई। एनएसयूआई महानगर अध्यक्ष यागिक वर्मा और युवा नेता हिमांशु बहुगुणा ने कहा कि पं नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा,महिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष अंजू द्विवेदी,एससी एसटी कांग्रेस जिलाध्यक्ष तीर्थपाल रवि,वरिष्ठ नेता चौधरी बलजीत सिंह, मार्कण्डेय सिंह, हिमांशु बहुगुणा, वरिष्ठ श्रमिक नेता विकास सिंह, पार्षद प्रतिनिधि ऋषभ वशिष्ठ,शहाबुद्दीन अंसारी,अकरम अंसारी, पूर्व पार्षद इसरार अहमद, उज्जवल वालिया,बीएस तेजियान,बीपीएस तेजियान,गौरव गोस्वामी, मोहित अरियाल,नंदन शाह, प्रहलाद सिंह चौहान, खालिद हसन,जासिद अंसारी,ओम मलिक,करन सिंह राणा,शौकत अली,इकराम, मोहित चौधरी, अरूण चौहान,सुमन अग्रवाल,एलएस रावत, मनीराम बागड़ी,जेएस तोमर,आशु श्रीवास्तव,आर्यन बक्शी, विवेक बाबरे, सतेंद्र वर्मा,अयान सैफी, अज्जू खान आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।।
