हरिद्वार, 26 मार्च। महाराज अग्रसेन घाट पर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष जतिन हांडा व पूर्व राज्य मंत्री रकित वालिया के नेतृत्व में कांग्रेस के साथियों ने मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन व राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा व पूर्व राज्य मंत्री रकित वालिया ने कहा सोनिया गांधी ने यूपीए के अध्यक्ष के रूप में मनरेगा, सूचना का अधिकार, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ मिशन, शिक्षा का शिकार जैसे अनेकों महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। हम मां गंगा से प्रार्थना करते हैं कि वो जल्द स्वस्थ हो कर देश की सेवा करें। अशोक शर्मा व जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस इरशाद अली ने कहा कि त्याग और बलिदान की मूर्त सोनिया गांधी ने देश के लिए बहुत कुछ किया है हम मां गंगा से यही कामना करते हैं कि उनका स्वास्थ्य जल्द से जल्द ठीक हो। मां गंगा से कामना करने वालों में विनोद कश्यप, हरजीत सिंह, हरद्वारी लाल, जगदीप असवाल, आशु भारद्वाज, अनिल ठाकुर, आशु श्रीवास्तव, बृज मोहन बर्थवाल, राहुल चौधरी, वसीम सलमानी, कामेश्वर यादव, मोनू, मुनीर आलम, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, सुरेंद्र ठाकुर, विनोद कुमार, विमल सैनी, लव गुप्ता, अंकुर सैनी, इंज आकाश बिरला आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।
