पुलिस टीम ने फेरुपुर से बदरपुर जट जाने वाले मार्ग पर ट्यूबवेल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से भारी मात्रा में Acetaminophen, Tramadol HCI एवं Dicyclomine HCI युक्त 1200 अवैध नशीले कैप्सूल बरामद हुए। मौके से एक स्कूटी और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रमोद कुमार (38 वर्ष) पुत्र रमेश चंद निवासी ग्राम इक्कड़ कला के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने कई अहम जानकारियां दी हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी खेप वह कहां से लाया था और किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई होनी थी।
एसएसपी नवनीत सिंह ने ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नशे की जड़ तक पहुंचकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
