हरिद्वार। डिस्ट्रीक बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सभागार का शिलान्यास एवं भूमि पूजन जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त ने विधि विधान के साथ किया। शिलान्यास कार्यक्रम में डिस्ट्रीक बार एसोसिएशन हरिद्वार के अध्यक्ष जसमहेंद्र सिंह, सचिव विपिन चंद्र द्विवेदी, उपाध्यक्ष मीनाक्षी कपिल, सहसचिव जितेंद्र कुमार सिंघानिया, कोषाध्यक्ष महेश सिंह, पुस्तकालयाध्यक्ष नीरज वीर गुर्जर, सभागार समिति के अध्यक्ष विजय शर्मा एवं सदस्य नरेंद्र सिंह चौहान, उत्तम सिंह चौहान, प्रदीप पालीवाल, महेश पाल, राजीव सैनी, राजेश राठौर, विद्यासागर श्रीवास्तव, राव सबाहत अली, विद्यानंद पासवान, गुरप्रीत सिंह, नितिन गर्ग आदि अधिवक्ता एवं न्यायिक अधिकारीगण मौजूद थे। गत वर्षो के परंपरा के अनुसार महाशिवरात्रि के भंडारे का आयोजन जिला बार एसोसिएशन हरिद्वार के शिव मंदिर में किया गया जिसमें वादकारियों अधिवक्ताओं न्यायिक अधिकारीयो ने महाशिवरात्रि के भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
