बैंगलोर। गीता जयंती के अवसर पर ज्योतिष पीठ एवं शारदा पीठ के शंकराचार्य ब्रह्मलीन जगतगुरु स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य तथा संस्कार सेना के संरक्षक ब्रह्मचारी संत स्वामी रामानंद महाराज ने बेंगलुरु स्थित विष्णुप्रिया एजुकेशन कॉलेज में पहुंचकर विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया। उनके आगमन से परिसर में आध्यात्मिक माहौल बना रहा।
