हरिद्वार। 77वें गणतंत्र दिवस पर रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष गौरव चौहान की अध्यक्षता व युवा कांग्रेस के नेता सौरव सैनी की नेतृत्व में आज विष्णुलोक कालोनी में ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष विमला पांडेय और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि गणतन्त्र दिवस का पावन पर्व हमारे अतीत, वर्तमान और भविष्य में देश की दशा और दिशा का अवलोकन करने का अवसर होता है। स्वाधीनता संग्राम के बल पर, 15 अगस्त 1947 के दिन से, हमारे देश की दशा बदली। भारत स्वाधीन हुआ और हम अपनी राष्ट्रीय नियति के निर्माता बने।
26 जनवरी 1950 के दिन से, हम अपने गणतन्त्र को, संवैधानिक आदर्शों की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं। उसी दिन, हमने अपने संविधान को पूरी तरह से लागू किया। लोकतन्त्र की जननी, भारतभूमि, उपनिवेश के विधि-विधान से मुक्त हुई और हमारा लोक-तंत्रात्मक गणराज्य अस्तित्व में आया। उन्होंने कहा आज भारत के लोकतंत्र को विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहा जाता है लेकिन आज कुछ फ़िरकपरस्त ताकतें देश के संविधान को नेस्तानाबूद करने का प्रयास कर रही है।
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी और प्रदेश सचिव पूनम भगत ने कहा कि हमारा संविधान, विश्व इतिहास में आज तक के सबसे बड़े गणराज्य का आधार-ग्रंथ है। हमारे संविधान में निहित न्याय, स्वतन्त्रता, समता और बंधुता के आदर्श हमारे गणतन्त्र को परिभाषित करते हैं। संविधान निर्माताओं ने राष्ट्रीयता की भावना तथा देश की एकता को संवैधानिक प्रावधानों का सुदृढ़ आधार प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर डॉ मनमोहन सिंह के ने देश को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का काम किया। आज आजादी का विरोध करने वाले देश में नफरत की राजनीति कर सत्ता में बैठकर बाबा साहब के संविधान को कुचलने का प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर यशवंत सैनी, रवींद्र धीमान, असलम अली, असलम ख़ान, गुलबहार खान, रियाजुल, राजकुमार सैनी, तौकीर, डाक्टर महरबान, शाहनवाज खान, शारुख, साहिल अली सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
वहीं 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक स्थल मंडी का कुआं ज्वालापुर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ झांगीराम ने किया। कार्यक्रम के संयोजक क्रय विक्रय सहकारी समिति ज्वालापुर के पूर्व चेयरमैन शमीम अहमद ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता छम्मन पीर जी ने की तथा ध्वजारोहण पूर्व राज्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव फुरकान अली एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि आज हमारे संविधान को लागू हुए 76 वर्ष हो चुके हैं और हम आज 77वें वर्ष में प्रवेश कर चुके हैं, हमारे संविधान निर्माताओं ने संविधान का निर्माण करते समय सभी धर्मो व वर्गों का ध्यान रखा, हमारा देश धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक और समाजवादी व्यवस्था को अपनाने वाला देश है, हमारे संविधान की सबसे खूबसूरत बात यह है कि वह सभी व्यक्तियों में समान न्याय स्थापित करता है लेकिन कुछ सांप्रदायिक ताकतें हमारे इस संविधान को कमजोर करना चाहती हैं हमे धर्म के नाम पर जाति के नाम पर आपस में लड़वाना चाहती हैं लेकिन हम उनके मन्सूबों को कामयाब नहीं होने देंगे क्योंकि भारत का हर एक नागरिक आपस में प्यार और मोहब्बत से रहना चाहता है, देश की तरक्की चाहता है, हमारा युवा रोजगार चाहता है।
रियाज अली एडवोकेट ने कहा कि हमारा संविधान सर्वोपरि है तथा हमारे संविधान ने भारत के हर एक व्यक्ति को अधिकार प्रदान किए हैं। भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष अरबाज अली एडवोकेट ने कहा कि हमारे संविधान की खूबसूरती यह है कि हमारे संविधान की मूल अवधारणा हमारे संविधान की प्रस्तावना की प्रथम पंक्ति “हम भारत के लोग…..” इसका मतलब यह है कि हमारा संविधान भारत की जनता पर ही केंद्रित है तथा भारतीय संविधान के अनुसार भारतीय जनता सर्वोपरि है। यह हमारे संविधान की ही देन है कि आज मौलिक अधिकारों के तहत हमें बोलने की आजादी है, अपने देश में कहीं भी घूमने फिरने की आजादी है, देश के किसी भी हिस्से में बसने की आजादी है, यह सब हमारे संविधान निर्माताओं की ही देन है। इस अवसर पर हम अपने संविधान निर्माताओं को नमन करते हैं। कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इरशाद खान जाकिर सलमानी सुल्तान अहमद खान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता निसार अब्बासी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता इकबाल काजमी, पत्रकार नावेद अख्तर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नौशाद बेग, मंसूर अली, मास्टर रवीश कमाल कुरैशी, इरफान फारुकी, मोनू अंसारी, इंतजार शाह, उमर फारूक, जेपी कश्यप, नसीम कुरैशी, तनवीर अली, इंतजार शाह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
उधर शहर व्यापार मंडल मध्य हरिद्वार द्वारा 77 वा गणतंत्र दिवस चंद्राचार्य चौक पर ध्वजारोहण करके हर्षोल्लास के साथ मनाया गया !
अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि आज के दिन हमने अपने संविधान को पूरी तरह से लागू किया लोकतंत्र की जननी भारत भूमि उपनिवेश के विधि विधान से मुक्त हुई और हमारा लोकतंत्रात्मक गणराज्य अस्तित्व में आया सभी भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी!
मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के संरक्षण रवि बजाज ने कहा कि बहुत ही गर्व के साथ हम सब भारतवासी राष्ट्रीय एकता और अखंडता को और अधिक मजबूत करने का संकल्प ले वह सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं इस अवसर पर व्यापार मंडल के ज्वालापुर अध्यक्ष विपिन गुप्ता उपाध्यक्ष अनूप सिंह सिद्धू महामंत्री दीपक अग्रवाल, राजेश कश्यप संजय गुर्जर ,पवन दवे ,हैदर नकवी, सुरेश सिंह ,राहुल अग्रवाल, प्रेम थापा, दीपांकर चक्कर पानी, नरेंद्र गोयल ,बजरंगी भाई ,हिमांशु सैनी भाजपा नेता विकास तिवारी, अनिल पुरी ,सीपीयू प्रभारी मनोहर लिंगवाल आदि उपस्थित थे
