तहसील दिवस में भूमि विवाद, विद्युत कनेक्शन, राशन कार्ड सुधार, सड़क समस्याएं प्रमुख रही। विद्युत कनेक्शन से वंचित ग्राम धारीवाला निवासी आदेश कुमार ने समस्या रखी, जबकि ग्राम सराय के महावीर सिंह ने खसरा संख्या 144 पर मालिकाना विवाद के समाधान की मांग की। ग्राम चांदपुर की संजेश सैनी ने अपने दिवंगत पति के बाद भू-राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज कराने का अनुरोध किया। वहीं रुड़की क्षेत्र के राजेश चौहान ने वृद्धा पेंशन में गड़बड़ी की शिकायत प्रस्तुत की। नगला सलारू निवासी सत्यपाल सिंह ने मनरेगा कार्य में पाइपलाइन दिखाकर धनराशि हड़पने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।
अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और भूमि विवादों में स्थलीय निरीक्षण व पैमाइश अनिवार्य रूप से की जाए, जिससे नागरिकों को अनावश्यक कार्यालय चक्कर न लगाने पड़ें।
कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे।
