फोर्स को ब्रीफ करने आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप एवं आईजी लॉयन ऑर्डर पुलिस मुख्यालय सुनील मीणा पहुंचे योग पीठ पतंजलि हरिद्वार
पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी रहे मौजूद, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
कार्यक्रम को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, निर्धारित यूनिफॉर्म में मुस्तैद रहेंगे सुरक्षा कर्मी
चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर, बम निरोधक दस्ता और एलआईयू भी रहेंगी एक्टिव मोड पर
वीवीआई प्रोग्राम के मद्देनजर जारी किया गया प्रभावी यातायात प्लान
हरिद्वार, 1 नवंबर। राष्ट्रपति के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत ड्यूटी में नियुक्त पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारीगण को उपस्थित सभी उच्चाधिकारीगण द्वारा संयुक्त रूप से ब्रीफ करते हुए अपने-अपने अनुभव से उक्त VVIP प्रोग्राम को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु महत्वपूर्ण जानकारियां व आदेश निर्देश दिए गए, जिससे कि समय से तैयारी समय से पूर्ण कर दुरस्त कर दी जाए।
फोर्स से मुखातिब होते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि सभी ऑफिसर्स निर्धारित वर्दी में निर्धारित समय पर अपने ड्युटी एरिया में पहुंचकर सभी कर्मचारियों की मौजूदगी चैक करें और किसी भी कर्मचारी को ड्युटी के सम्बन्ध में शंका हो तो उसे मौके पर ही ब्रीफ करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यह ड्यूटी काफी महत्वपूर्ण है इसलिए चाहे कर्मचारी स्तर पर हो या अधिकारी स्तर पर हमें सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करना है। ड्यूटी में किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने समस्त पुलिस एवं प्रशासनिक ड्यूटीरत अधिकारी एवं कर्मचारी को अवगत कराया कि सभी लोग आपसी समन्वय बनाकर महत्वपूर्ण सूचनाओं का समय से आदान -प्रदान कर सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण करवाना है। किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो अपने लिंक ऑफिसर को तत्काल सूचित करवाएंगे।
पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप ने पूर्व में हुए वीवीआईपी मुवमेंट को लेकर अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सभी प्वाइंट ये इंश्योर करें कि बिनां चैकिंग कोई भी अन्दर प्रवेश नही करेगा। सभी अधिकारी, कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी प्वाइंट्स कि क्या करना है की अच्छे से जानकारी होनी चाहिए। अतिविशिष्ट के जनपद आगमन पर कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था एवं वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही न हो सभी लोग बनाए गए रूट प्लान के अनुसार प्रभावी यातायात व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे।
ब्रीफिंग के दौरान एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा ने सभी ट्रैफिक कर्मियों को पंक्चुअल रहने और सतर्कता से ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया, तथा फ्लीट मूवमेंट के समय सभी लोग एक दूसरे से कोऑर्डिनेशन बनाकर अपने-अपने क्षेत्र में पास करवाना सुनिश्चित करेंगे। ब्रीफिंग कार्यक्रम में एसएसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट सहित पुलिस मुख्यालय से आए अन्य अधिकारी एवं जनपद के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी अन्य अधिकारी, कर्मचारी गण सम्मिलित हुए।
ब्रीफिंग के दौरान दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
केवल एक पॉइंट पर खड़ा नहीं होना है बल्कि अपने चारों तरफ क्या हो रहा है इसकी जानकारी भी रहनी है। अपना पहचान पत्र साथ में रखें। किसी भी प्रकार से अनावश्यक आपसी वार्ता या मोबाइल का प्रयोग न करें। कार्यक्रम समाप्त होने का आदेश जारी होने तक किसी भी दशा में ड्यूटी पॉइंट कदापि न छोड़ें। कोई भी समस्या अथवा जानकारी के अभाव होने पर उक्त बिन्दु अपने उच्चाधिकारी के संज्ञान में लाएं। मौके पर ही उसका समाधान किया जाए। कार्यक्रम स्थल पर नियुक्त पुलिस फोर्स का ध्यान कार्यक्रम पर नहीं बल्कि उसके आस-पास क्या प्रतिक्रिया हो रही है उसे पर होना जरूरी है। कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए पास जारी किए गए हैं। बिना पास किसी भी प्रकार से प्रवेश बिल्कुल वर्जित रहेगा। साफ़ सुथरी एवं रेगुलेशन के अनुसार वर्दी धारण करें। वीवीआई मूवमेंट के दौरान वीआईपी की और न देखें बल्कि जानता की ओर रूख रखें और सतर्क रहें।
*vvip सुरक्षा व्यवस्था में जो पुलिस बल नियुक्त किया गया उसका विवरण अलग से उपलब्ध* —
