हरिद्वार। सामाजिक प्रेरणा एवं कर्तव्य को समर्पित प्रेरणा 1.0 श्रेष्ठ रत्न सम्मान समारोह का आयोजन होटल विभव ग्रैंड में उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह आयोजन, मनु मन की आवाज फाउंडेशन एवं आत्मचिंतनम् परिवार के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृत भारती के पूर्व शिक्षा निदेशक डॉ आनंद भारद्वाज ने की। मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश, परमाध्यक्ष प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम, आदेश चौहान, रानीपुर विधायक, विशिष्ट अतिथि CDO डॉ ललित नारायण मिश्रा, एवं अध्यक्ष आत्मचिंतनम् परिवार उमाशंकर वशिष्ठ, और अध्यक्ष मनु मन की आवाज फाउंडेशन डॉ मनु शिवपुरी ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की उपस्थिति रही।
रानीपुर विधानसभा के विधायक आदेश चौहान ने युवाओं की सकारात्मक भूमिका पर बल देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा निदेशक डॉ. आनंद भारद्वाज ने आत्म चिंतन परिवार एवं डॉ मनु शिवपुरी द्वारा वर्षों किया जा रहे कार्य को याद दिलाते हुए कोविड काल उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी चर्चा की। शिक्षा, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के संरक्षण पर बल देते हुए सेवा भाव को जीवन का आधार बताया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्रा ने प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं के समन्वय को विकास की कुंजी बताते हुए कहा कि समाज की सकारात्मक पहलें शासन को भी नई दिशा देती हैं। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ आर.के. सिंह ने स्वास्थ्य जागरूकता, निवारक चिकित्सा तथा योग-प्राणायाम को स्वस्थ समाज की आधारशिला बताया।
डॉ गोपाल नरसन, उप कुलपति विक्रमशिला विद्यापीठ भागलपुर बिहार द्वारा आत्म आत्मचिंतन परिवार, मनु मन की आवाज फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह छात्र छात्राओं की शिक्षा में मजबूत भूमिका निभा रहे है, अष्टांग योग को आज के समय हेतु आवश्यक कहा।
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को श्रेष्ठ रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। श्री गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम एवं महामंत्री तन्मय वशिष्ठ को मां गंगा एवं धार्मिक क्षेत्र के लिए, गोपाल नारसन, अभिनन्दन गुप्ता साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए, डा० सुनील बत्रा को शिक्षा क्षेत्र में कार्य करने, एस पी सिटी अभय प्रताप सिंह को प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए मनीष शर्मा और विपुल गाबा को शोशल मीडिया इन्शूलेशर के क्षेत्र में, आशुतोष शर्मा को राजनैतिक क्षेत्र में समाज एवं युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने के लिए श्रेष्ठ रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया ।
आयोजकों ने बताया कि प्रेरणा 1.0 श्रृंखला के माध्यम से आगे भी समाज के प्रेरक व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाता रहेगा। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री विमल कुमार, संजीव बालियान, नीतिश रेहान, मधुर मोहन शर्मा, अधिवक्ता पुनीत कंसल, अधिवक्ता अर्क शर्मा, आकाश भारद्वाज, सीए मृणाल शर्मा, संतोष शर्मा, अनिल भारतीय, सुभाष मालिक, जगदीश लाल पहवा, डॉ विशाल गर्ग, बादल अरोड़ा, निगम पार्षद तन्मयी, शिवम श्रोतिय, पत्रकार सुनील मिश्रा, शैलेश अग्रवाल, मोहित शर्मा, सौरभ सिखोला, शाश्वत वशिष्ठ, श्वेता पालीवाल, रचना पालीवाल, धीरज पालीवाल, अभिषेक पांडे, डॉ मोहित वर्मा, ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती, हरमोहन तनेजा, प्रधानाचार्या पूनम राणा, विनायक झा एवं अन्य सभी उपस्थित सम्मानित लोगों को सम्मानित किया गया। मुकुल पाराशर, वैभव शिवपुरी, सीडब्लू सी अध्यक्ष प्रियबंधु शर्मा, सुनीता चौहान, बेबी नाज, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हिमांशु बहुगुणा आदि उपस्थित रहे।
मनु मन की आवाज फाउंडेशन एवं आत्म चिंतन परिवार के इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज कल्याण और जरूरतमंदों की मदद करना रहा है यही उद्देश्य को निर्वहन करते हुए वह समाज की सुख सुविधा और जरूरतमंदों को भी एक सशक्त जीवन प्रदान करने हेतु प्रयास रत है। कार्यक्रम का संचालन अंकुर पालीवाल महामंत्री आत्मचिंतनम् परिवार एवं अर्पण शर्मा ने किया।
संस्था द्वारा भारतीय जूनियर क्रिकेट टीम में स्थान प्राप्त करने वाली कनक तसलानिया और हैवी वेट लिफ्टिंग में शशांक शर्मा, कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर ने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित ग्रेस कार्ट प्रोपराइटर आकाश भारद्वाज एवं तान्या भारद्वाज द्वारा स्कूल बैग देकर किया गया। डॉ मनु शिवपुरी ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और आत्म चिंतनम परिवार अध्यक्ष उमाकांत वशिष्ठ महामंत्री अंकुर पालीवाल द्वारा अतिथियों का धन्यवाद संदेश दिया।
