हरिद्वार, 29 दिसम्बर। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का नाम उजागर करने की मांग को लेकर डीएम कैंप कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाना हमारा फर्ज है। इस मामले में जो नए तथ्य सामने आए हैं। उनकी हाईकोर्ट के सीटींग जज की देखरेख में सीबीआई जांच होनी चाहिए। जिससे अंकिता के परिवार को न्याय मिल सके। इससे कम उत्तराखंड को स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ़े हैं। महिलाओं के प्रति होने वाले अधिकांश अपराधों मे भाजपा नेताओं की संलिप्तता सामने आ रही है। सत्ता के अहंकार में उत्तराखंड की संस्कृति और सोच को नष्ट किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विधायक अनुपमा रावत व विधायक रवि बहादुर ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को अब तक पूरा न्याय मिल पाया है। मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों को दंडित किया जाए।
प्रदर्शन में विधायक अनुपमा रावत, रवि बहादुर, वीरेंद्र जाती, ममता राकेश, वीरेंद्र रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह, महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, वरुण बालियान, आशीष गोस्वामी, रविश भटीजा, पूनम भगत, राजबीर सिंह चौहान, संतोष चौहान, मुरली मनोहर, नितिन तेश्वर, विकास चंद्रा, विमल सातू, समर्थ अग्रवाल, अनुज गुप्ता, तीर्थपाल रवि, गौरव चौहान, दिव्यांश अग्रवाल, आशु श्रीवास्तव, सुनील सिंह, बलजीत सिंह, महावीर वशिष्ठ मनोज जाटव, सौरव सैनी, राजेंद्र श्रीवास्तव, कैलाशचंद, लता जोशी, सीपी सिंह, आदित्य राणा, मंजू गोस्वामी, रामयश सिंह, कपिल पाराशर, सहित सेठी, निखिल सौदाई, ऋषभ वशिष्ठ, मकबूल कुरैशी,ओपी चौहान, बीएस तेजियान, राव अफाक अली, छमन पीरजी, महेश प्रताप राणा, तेलुराम, रिषभ वैश्विट ,हिमांशु राजपुत,, हिमांशु गुप्ता, रामयश सिंह, विवेक भूषण विक्की, कैलाश चंद , सचिन बेनीवाल, विशाल प्रधान,रतन ठाकुर, सार्थक ठाकुर, सौरव सेनी,घनश्याम, वेद रानी ,मनीष करनवाल, जगदेव सिंह, फिरोज सिद्दीकी ,बलदेव सिंह राजेंद्र सिंह श्रमिक, बनी ठाकुर, मोहम्मद आसिफ ,मोहम्मद असलम ,राव जावेद ,योगेश शमी वालिया, अजीत, दिनेश कुमार ,चौधरी बलजीत सिंह ,नितिन कुमार ,राकेश सागर बेनीवाल राव, काशिफ अली, राव सिर्फ अली हर्ष चौहान ,अब्दुल्ला राजपूत ,फरमान अली एडवोकेट राव पवार ,लव कुमार शर्मा ,डॉ अनूप सिंह, शमशेर भड़ाना ,इमरान ,आदिल, राजेंद्र कुमार ,पूरन सिंह ,नितिन कौशिक प्रवीण मिश्रा, हेमंत चंचल, वसीम सलमानी ,विशेष कुमार ,आनंद पांडे , कैश खुराना ,गीता जोशी ,पार्वती नेगी सुखपाल सिंह, पंकज सैनी ,जितेंद्र सैनी ,सनी मिराज ,सैनी दुष्यंत राणा ,राजिब गौरी , मनोज सैनी अशोक शर्मा ,पदमा मुक्त जोशी, कार्तिक शर्मा, नमन अग्रवाल, अनिल चौधरी , अंकुर सैनी शानू गिरी ,रविंदर धीमान, कैलाश भट्ट संदीप साहसी ,इंतजार ,लक्ष्मी बिष्ट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे
