रुड़की, 17 मार्च। तहसील रुड़की में कंप्यूटर लैब शुभारंभ समारोह के बीच जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पटलों का औचक निरीक्षण कर साफ-साफ कह दिया जो समस्या लेकर आएगा, उसे दुबारा चक्कर ना काटना पड़े। कंप्यूटर लैब का उद्घाटन तो हुआ, पर साथ में जिलाधिकारी ने निर्देश भी दिया कि लंबित वादों को प्राथमिकता, अभिलेख सही-सही रखो, और साफ़-सफ़ाई पर कड़ी नज़र। अब जनता के हित में काम तेज़ी से होगा। साथ ही तहसील स्टाफ में मौजूद विकास अवस्थी को साफ-सफ़ाई और रिकॉर्ड ठोस रखने के भी निर्देश मिले। छोटी-छोटी बातें जो बड़ी समस्या बनती थीं अब बनने नहीं देंगें। अगर आप भी तहसील के चक्कर काटते-फिरते तंग आ चुके हैं तो सुन लो जिले के हाकिम ने हुक्म दे दिया है काम होगा, और जल्दी होगा। चकाचौंध वाली कंप्यूटर लैब है, और अब प्रशासन के नए तेवर भी थोड़ा तेज़, थोड़ा सख़्त, और जनता के लिए बिल्कुल स्पष्ट। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ, उप जिलाधिकारी अनिल शुक्ला और तहसीलदार विकास अवस्थी भी मौजूद थे।
