हरिद्वार, 12 नवम्बर। पुलिस अधीक्षक नगर अभय सिंह ने बुधवार को कोतवाली ज्वालापुर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण से पूर्व क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर द्वारा कोतवाली में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देशों के साथ ब्रीफ किया गया।
निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने मालखाना, भोजनालय, कार्यालय तथा थाने परिसर का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके उपरांत उन्होंने पुलिसकर्मियों का सम्मेलन लेकर उन्हें अनुशासन, कार्यकुशलता तथा जनता के साथ व्यवहार को लेकर आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
