हरिद्वार, 21 मार्च। SSP नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस का त्योहारों के बीच सघन चेकिंग अभियान रंग ला रहा है। थाना पथरी पुलिस ने बादशाहपुर के पास देर रात कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध युवकों को धर दबोचा। तलाशी में दोनों के पास से अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद हुए। जांच में सामने आया कि आरोपियों के पास मौजूद स्प्लेंडर मोटरसाइकिल हरियाणा के यमुनानगर से चोरी की गई थी। पुलिस पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि दोनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में इलाके में घूम रहे थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने विशाल (25) निवासी भट्टीपुर और अभिषेक (23) निवासी मुंडाखेड़ा कला, लक्सर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की स्प्लेंडर बाइक और 2 अवैध तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं।
