हरिद्वार, 13 मार्च। खनन की सूचना पर हिलाहवाली करने और पूरे मामले में पुलिसकार्मियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस कप्तान नवनीत सिंन्ह ने पूरी इक़बालपुर चौकी को सस्पेंड कर दिया है। थाना झबरेडा क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना प्राप्त करने एंव प्रथम दृश्ट्या चौकी प्रभारी इकबालपुर नवीन चौहान, 2 हेड कोंस्टेबल और 2 सिपाहियों की भूमिका संदिग्ध पाये जाने के आरोप में चौकी प्रभारी सहित 6 लोगो को एसएसपी हरिद्वार ने सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए जांच पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को सौंपी गई है।
