हरिद्वार, 19 नवम्बर। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किसानों के तीन मांगों को लेकर वीआईपी किसान घाट पर मौन व्रत और सांकेतिक धरना दिया। धरने की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जयंती पर याद कर किया गया।
इस अवसर पर हरीश रावत ने कहा कि बीजेपी सरकार किसान विरोधी सरकार है। किसानों का इकबालपुर चीनी मिल से गन्ना भुगतान नहीं हो रहा है जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो रहा है। अभी भी 100 करोड़ से अधिक का भुगतान होना बाकी है। गन्ना कटाई का समय चल रहा है और किसानों को 450 रुपए क्विंटल का रेट तय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान सबका अन्नदाता है और उसी के साथ भेदभाव हो रहा है। अन्य प्रदेशों में बीजेपी सरकार किसानों के गन्ना का दाम बढ़ा रही है लेकिन उत्तराखंड सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही। धान की सरकारी खरीद भी नहीं हो रही। किसान परेशान है। बीजेपी विधायक सर्फ मैदानी पर्वतीय में जनता को उलझना चाहते हैं। इस अवसर पर विधायक अनुपम रावत, विधायक रवि बहादुर , विधायक ममता राकेश ,वीरेंद्र रावत, बालेश्वर सिंह जिला अध्यक्ष , अमन गर्ग ,आशीष गोस्वामी ,रविश भटीजा , पूनम भगत ,अंजू मिश्रा ,नलिनी दीक्षित राजबीर चौहान ,संतोष चौहान , रचना शर्मा राजीव चौधरी ,मुरली मनोहर ,नितिन तेश्वर ,समर्थ अग्रवाल ,अनुज गुप्ता,संजय सैनी,सचिन भारद्वाज ,तीर्थपाल रवि ,गौरव चौहान ,जगदीप असवाल ,दिव्यांश अग्रवाल ,आशु श्रीवास्तव , सुनील सिंह बलजीत सिंग मनोज जाटव ,सौरव सेनी ,राजेंद्र श्रीवास्तव ,सुनील सिंह बलजीत सिंग मनोज जाटव ,जगत सिंह रावत ,कैलाश चंद,लता जोशी,सीपी सिंह , आदित्य राणा ,मंजू गोस्वामी ,रामयश सिंह ,सुंदर मनवाल ,करण राणा, बादल गोस्वामी , दीपक टंडन, कपिल पाराशर, सहित सेठी, निखिल सुदाई, रिषभ वशिष्ट,सुशील राठी,राहुल चौहान और अरबाज मकबूल कुरैशी, शादाब कुरैशी ,शशी झा , रवि बाबू शर्मा, ओपी चौहान बी एस तेजियान, मकबूल कुरैशी, राव अफाक, छम्मान पीर,महेश प्रताप राणा , मृत्युंजे पाण्डेय ,तेलु राम,हिमांशु राजपुत, विक्रम शाह, उपेंद्र धीमान, एम दी शर्मा , हिमांशु गुप्ता,रामयश सिंह, सीपी सिंह , लता जोशी, विवेक भूषण, मनोज सैनी ,कैलाश चंद उपस्थित रहे ।
