हरिद्वार 25 अक्टूबर। न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी (से.नि.) उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय नैनीताल. एकल सदस्यीय जांच आयोग एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहा है। यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपेन्द्र सिंह नेगी ने बतया कि न्यायमूर्ति ध्यानी 27 अक्टूबर को अपराह्न में एचआरडीए सभागार में पहुॅचकर स्नातक स्तरीय परीक्षा 2025 के दौरान कथित नकल के आरोपों के सम्बन्ध में जन सुनवाई करेंगे। 27 अक्टूबर को अपराह्न 1 बजे से 3 बजे तक उक्त जन सुनवाई की जाएगी जिसमे युवा अपनी बात एकल सदस्य जांच आयोग तक पहुंचा सकते हैं।
