विकासनगर। ई रिक्शा संचालकों की बैठक को संबोधित करते हुए जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएम के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि विकासनगर व आसपास क्षेत्रों में ई-रिक्शाओं की बाढ़ सी आ गई है, जिस कारण संचालकों का दायित्व है कि अपने -अपने रूट निर्धारित कर ही इनका संचालन करें। कई बार देखा गया है कि इन ई- रिक्शाओं को ही बाजार में जाम लगने का आधार माना जाता है, जबकि आड़े- तिरछे खडे बीचों-बीच सड़क पर इन यूटिलिटियों को पुलिस- प्रशासन व परिवहन विभाग नहीं देखता, उनकी नजर सिर्फ ई- रिक्शाओं पर ही जाती है, यह सौतेला व्यवहार निश्चित तौर पर दुर्भाग्यपूर्ण है। बाजार में जाम न लगे, इसके लिए सबको मिलकर प्रयास करना होगा; सिर्फ ई रिक्शा संचालकों पर आरोप लगाना या कार्यवाही करना सही नहीं है। नेगी ने कहा कि संचालक यातायात नियमों का पालन करें, जिससे आमजन को परेशानी न हो तथा संचालक अनावश्यक चालान आदि से बच सकें। संचालकों से यह भी अपील की गई कि एकजुट हों, मोर्चा किसी भी संचालक का अनावश्यक शोषण बर्दाश्त नहीं करेगा। मोर्चा महासचिव आकाश पंवार ने संचालकों से अपील करी कि जो संचालक नशा करके रिक्शा चलाते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई कराना भी सबका दायित्व है। बैठक में मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, विजय राम शर्मा, दिलबाग सिंह, हाजी असद, प्रवीण शर्मा पिन्नी व यूनियन, अध्यक्ष अश्वनी कुमार, बिल्लू गिल्बर्ट ,नाहिद खान, सफीक पांडे, नाजिर, मेहंदी हसन अरविंद पाल, विकास, नरेंद्र तोमर, सोनू, नरेश चौहान, सादिक अंसारी, विक्की चौहान, गोविंद पवार, मुकुल, बृजेश, मनीष, चेतन, रमेश, सोनू, भगत सिंह, राजेश, चरण सिंह आदि मौजूद थे।
