ब्रेकिंग / हरिद्वार
रानीपुर मोड़ पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक वाहन में अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बिना देरी किए त्वरित रिस्पॉन्स दिया। पुलिस कर्मियों ने आसपास की दुकानों से अग्निशामक यंत्र मंगवाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सूचना पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची और आग को पूरी तरह बुझाया। हरिद्वार पुलिस की सतर्कता, साहस और टीमवर्क से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस की इस तत्परता से आमजन ने राहत की सांस ली।
