हरिद्वार, 25 दिसम्बर। एक्टर उर्मिला द्वारा अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में जो ऑडियो जारी किए गए हैं उसके बाद उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल की स्थिति हो गई है। कांग्रेस लगातार सत्तारुड़ भाजपा पर हमलावर है वही अब भाजपा के पदाधिकारी भी इस मामले में उर्मिला पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। एक्टर उर्मिला सनावर द्वारा अंकिता मर्डर मामले में कथित ऑडियो जारी किये जाने और कांग्रेस द्वारा मामले को तूल देने क़े बाद सुरेश राठौर एक बार फिर अपना पक्ष रखने मिडिया क़े सामने आये। उन्होंने कथित ऑडियो कि फॉरेन्सिक जाँच की मांग करते हुए कहा हैं कि अगर वे दोषी सिद्ध होते हैं तो वे जेल जाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि उर्मिला द्वारा उन्हे लगातार ब्लेकमेल किया जा रहा है जबकि वे पूर्व में ही उसे 50 लाख रूपये दे चुके हैं। सुरेश राठौर ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस क़े नेता किस कारण उर्मिला को सुरेश राठौर की पत्नी बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि उर्मिला लगातार कांग्रेस क़े संपर्क में हैं और कांग्रेस क़े टिकट पर चुनाव लड़ना चाहती हैं, इसलिए उर्मिला कांग्रेस क़े नेताओं क़े साथ मिल कर उनके साथ साथ भाजपा ओर भाजपा क़े नेताओं कि छवि ख़राब करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वे सरकार से मांग करते हैं कि उनके द्वारा जो भी मुकदमे दर्ज किये गए हैं उन पर कार्यवाही करते हुए उर्मिला को जेल भेजना चाहिए। जो ऑडियो उर्मिला के द्वारा जारी की गई है उसकी फोरेंसिक जांच की जानी चाहिए अगर वह दोषी सिद्ध होते हैं तो भी जेल जाने को तैयार हैं। वही अपने खिलाफ हुए मुकदमे पर भी सुरेश राठौड़ ने कहा कि पुलिस को जांच करनी चाहिए और वह अगर दोषी सिद्ध होते हैं तो उनको जेल भेजे देना चाहिए।
