
हरिद्वार। देर रात घर में मगरमच्छ के घुसने से हड़कंप मच गया। तुरंत सूचना वन विभाग को को दी गई, वन कर्मियों ने मौके पर पंहुच कर कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेसक्यू किया और नदी में छोड़ा, तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। लक्सर तहसील क्षेत्र स्थित गिद्दावाली में देर रात विशालकाय मगरमच्छ के घर मे घुसने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ की सूचना वन विभाग को दी गई मौके पर पहुँची वन विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू कर गंगा में छोड़ा गया।
लक्सर क्षेत्र के अंतर्गत गिद्दावाली में देर रात करीब विशालकाय मगरमच्छ के घर में घुसने की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची वन विभाग की टीम ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सकुशल रेस्क्यू किया गया। वन प्रभाग के वन क्षेत्राधिकार शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया रात्रि 2 बजे कुशल पाल के घर मे मगरमच्छ घुसने की सूचना मिली थी तत्काल इसकी सूचना QRT लक्सर टीम को दी गई मौके पर पहुँची टीम द्वारा जाल बिछा कर मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया और उसके बाद गंगा में छोड़ा गया।