हरिद्वार। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के उत्तरप्रदेश के सचिव और उत्तराखंड के प्रभारी संदीप कुमार ने कहा कि कल वे और उनके संगठन से जुड़े किसान बहादराबाद के टोल प्लाजा पर पहुंचकर किसानों के धरने प्रदर्शन में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि किसान ज़ब अपनी मांगों को लेकर देहरादून जाना चाह रहे थे तो पुलिस ने उन्हे जबरन रोका और लाठियाँ बरसाई, पुलिस का ये रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश का किसान एकजुट है और उत्तराखंड सरकार की ईंट से ईंट बजा देगा।
