
हरिद्वार। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के उत्तरप्रदेश के सचिव और उत्तराखंड के प्रभारी संदीप कुमार ने कहा कि कल देहरादून में ऊर्जा भवन में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के सभी पदाधिकारी गण पहुंचेंगे। क्योंकि आज जो बहादराबाद में टोल प्लाजा पर किसानों को पीटा गया है और वह हमारे ट्रैक्टर भी खड़े कर लिए गए हैं हम कल जाएंगे हमारी यूनियन सभी एक हैं यह कोई एक यूनियन का मामला नहीं है सभी यूनियन एक हो चुके हैं। भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर भारतीय किसान यूनियन क्रांति सभी यूनियन एक है सभी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से हमारी बात हो चुकी है हम कल देहरादून जाएंगे और अपनी मांग उठाएंगे। जो किसानों के साथ बर्बरता की गई है उसमे शामिल सभी पुलिस अधिकारी और करंचारियों को सस्पेंड किया जाए।