हरिद्वार। भीमगोड़ा में संत, पार्षद और पूर्व पार्षदों के विवाद का पटाक्षेप हो गया, विवाद के पटाक्षेप में महती भूमिका निभाई समाजसेवी जे पी बडोनी ने। पूर्व पार्षद कैलाश भट्ट, लखनलाल चौहान, पार्षद सुमित चौधरी व स्वामी ओमानंद के मध्य चल रहे विवाद शांत हो गया और सभी ने एकदूसरे को माला पहना कर विवाद खत्म किया। हालांकि स्वामी ओमानंद ने मामले में कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री आवास के लिए पदयात्रा शुरू की थी। इस बीच तनावपूर्ण बनते जा रहे मामले की रोकथाम के लिए समाजसेवी जयप्रकाश बडोनी और अन्य मौअज्जिज लोगों ने सभी पक्षों को बैठाकर वार्ता कराई, जिसके बाद सभी पक्षों में सहमति बनी और सभी ने एक-दूसरे को माला पहनाकर अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि चार दिन पूर्व स्वामी ओमानंद समर्थकों के साथ भीमगोड़ा में एक स्थल से अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे इसी दौरान हंगामा और मार-पिटाई हो गई।बाद में घटना से जुड़ा भाजपा पार्षद सुमित चौधरी का ओमानंद और पूर्व कांग्रेस पार्षद कैलाश भट्ट को जान से मारने की धमकी का आडियो वायरल हो गया था। जिसपर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया है।
