हरिद्वार। पंजाबी समाज से जुड़े प्रतिष्ठित टैक्स सलाहकार एवं शहीद भगत सिंह जॉन के उपाध्यक्ष एडवोकेट सरबजीत सिंह को टैक्स बार एसोसिएशन का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। उनके निर्वाचन से समाज में खुशी की लहर है। सरबजीत सिंह लंबे समय से कर क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और उनकी कार्यशैली को हमेशा सराहा गया है। समाज के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है। सभी ने उनके नेतृत्व में संगठन के और अधिक सशक्त होने की उम्मीद जताई है।
