हरिद्वार। जगजीतपुर व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने दीवान ज्वेलर्स में मदन कौशिक को कैबिनेट मंत्री बनने पर स्वागत किया गया व हरिद्वार की मेयर किरण जैसल का स्वागत कर क्षेत्र व व्यापार मंडल की ओर से कुछ प्रस्ताव उनके सम्मुख प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अतुल त्यागी व नितिन त्यागी ने की। जगजीतपुर व्यापार मंडल की और से अध्यक्ष अर्क शर्मा, उपाध्यक्ष आकाश वालिया, महामंत्री शुभम वालिया, कोषाध्यक्ष रोहन वालिया, सचिव अर्जुन सिंह, लोकेश मेंहदीरत्ता, गुंजन बिश्नोई, जयदीप वालिया, सचिन अत्रे, युधिष्ठिर वालिया, आर्यन उपाध्याय, अरुण भदौरिया, सुरेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
